राइस वॉटर से पाएं ग्लास स्किन
February 2, 2025
हम सभी जानते हैं कि राइस वॉटर त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, त्वचा को टाइट करके पोर्स को कम करता है और साथ ही आपको साफ़ व ज्यादा उज्ज्वल त्वचा देता है। आज के इस पोस्ट में, हम आपको बताएँगे कि कैसे आप अपने स्किनकेयर रूटीन में राइस वॉटर को शामिल करके नैचुरली ग्लास स्किन पा सकते हैं। इन सभी स्टेप्स के लिए हम फ़र्मेन्टेड (Fermented) राइस वॉटर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं, क्योंकि यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
फ़र्मेन्टेड राइस वॉटर कैसे तैयार करें:
- एक जार में 3-4 दिनों के लिए चावल को पानी में भिगोकर रख दें।
- जब पानी से खट्टी गंध आने लगे, तो इसे छानकर इस पानी को फ्रिज में रख दें।
इस राइस वॉटर का इस्तेमाल अपने रेगुलर स्किनकेयर रूटीन में कैसे करें:
स्टेप#1 – क्लींजिंग
- एक कटोरी में 1 चम्मच फ़र्मेन्टेड राइस वॉटर, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच शहद मिलाएँ।
- अच्छे से मिलाने के बाद आपका क्लींजर तैयार है।
- इस मिश्रण की एक परत चेहरे और गर्दन पर लगाएँ।
- इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
स्टेप#2 – टोनिंग
- टोनिंग के लिए भी आप राइस वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे पहले पतला कर लें।
- एक स्प्रे बोतल में 1 हिस्सा राइस वॉटर और 3 हिस्से गुलाब जल मिलाएँ।
- इसे चेहरे और गर्दन पर स्प्रे करें, हल्के हाथों से थपथपाएँ और आपका टोनिंग स्टेप हो गया।
स्टेप#3 – मॉइस्चराइजेशन
- एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें।
- इसमें 1 चम्मच राइस वॉटर और 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाएँ।
- इन्हें अच्छी तरह मिलाकर आपका जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र तैयार है।
- इस जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाएँ, और आपका CTM (क्लीनज़, टोन, मॉइस्चराइज़) रूटीन पूरा हो जाता है।
आप इस मॉइस्चराइज़र को भविष्य में इस्तेमाल के लिए फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं।